फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवार की मदद में आगे आए सोनहा थाने के पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गरीब की मदद में आगे आए सोनहा थाने के पुलिसकर्मी
कपड़ा धुलाईकर जीवकोर्पाजन के लिए दी गई वाशिंग मशीन
दिव्यांग है बेटा, बीमार रहने से पत्नी भी नहीं कर पा रही धुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर/सोनहा। कपड़ों की धुलाई और चौकीदारी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले की गरीबी देखकर सोनहा पुलिस मदद में आगे आई। चौकीदार को वाशिंग मशीन उपहार में दिया है। चौकीदार को मिला यह उपहार अब उसके परिवार के लिए जीवकोर्पाजन का माध्यम बन गया है।
विज्ञापन

सोनहा थाने में चौकीदार के पद पर तैनात 55 वर्षीय निहालू का पुश्तैनी काम कपड़ा धुलाई का है। निहालू चौकीदारी के साथ लोगों के कपडे़ धुलकर किसी तरह पत्नी और एक दिव्यांग बेटे की परवरिश कर गृहस्थी की गाड़ी खींच रहे थे। लेकिन पत्नी के अचानक बीमार हो जाने से और बेटे के दिव्यांग होने की वजह से उन्हें कपड़ा धुलने के पुश्तैनी काम में दिक्कतें आने लगीं। इससे आय का एक साधन भी छिनने लगा। निहालू की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई। इस बात की जानकारी जब प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा को हुई तो उन्होंने निहालू की मदद करनी चाही। सहयोगियों की मदद से उन्होंने एक वाशिंग मशीन खरीद कर दी। इससे निहालू काफी खुश हैं। इस बाबत सोनहा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक दानबहादुर पाण्डेय, योगेश सिंह, अमरीश कुमार, रवेतीरमण यादव, इंद्रभूषण सिंह, विजय प्रताप यादव, सिपाही प्रदीप सिंह, भालचंद्र यादव सहित आदि सहयोगियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें