फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर सजेगा सांसद होने का ताज, फैसला होगा आज--

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

किसके सिर सजेगा सांसद होने का ताज, फैसला आज
वीवीपैट पर्चियों के मिलान के कारण परिणाम में होगी देर
सुबह छह बजे से शुरू होगी प्रक्रिया, आठ बजे से मतगणना
निष्पक्ष, निर्विवाद, पारदर्शी मतगणना के लिए प्रशासन तैयार
डीएम ने उम्मीदवारों, प्रतिनिधियों संग बैठक में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। 16 अप्रैल की लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के 38 दिन के सियासी घमासान का बृहस्पतिवार परिणाम आ जाएगा। इसके साथ ही तय हो जाएगा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में 28 लाख आबादी की नुमाइंदगी कौन करेगा। सांसद बस्ती की कुर्सी के लिए 11 उम्मीदवारों ने जनता के बीच दावेदारी की। पांच विधानसभा क्षेत्र के 18.06 लाख में से 56.9 फीसदी मतदाता किसके गले में हार पहनाएंगे और किसको हार का मुंह देखना पड़ेगा, इसका भी फैसला शाम तक हो जाने की उम्मीद है।
यद्यपि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच बूथों के वीवीपैट की वोटर पर्चियों के मिलान करने की वजह से परिणाम में देर होने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर ने दावा किया कि सभी प्रबंध पुख्ता कर दिए गए हैं। तकनीकी और सुरक्षा टीमें पहले से मुस्तैद हैं। परिणाम के लिए प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी ने बुधवार को प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों और मतदान एजेंटों के साथ बैठक कर मतगणना प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। बाद में प्रेसवार्ता कर सभी प्रबंध, आयोग के नियम-निर्देश, सुविधाओं की जानकारी दी। आश्वस्त किया कि जिला निर्वाचन कार्यालय मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बताया कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है, इसमें छोटी सी भी गलती होने पर पूरा परिणाम व निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है, इसलिए विशेष सावधानी के साथ मतगणना कार्यों को पूरी तत्परता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया जाए। विकास भवन सभागार में उम्मीदवारों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ मतगणना की तैयारियों से संबंधित बैठक में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर सभी आशंकाओं के बारे में आश्वस्त किया। जिला कृषि अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटर के मतों की गिनती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अपर जिला अधिकारी रमेश चंद तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदंबा सिंह, उप सूचना निदेशक मुरलीधर सिंह सहित अन्य तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सील का थ्री लेयर मिलान
ईवीएम के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि सर्वप्रथम ईवीएम कंट्रोल यूनिट द्वारा मतगणना सील का मिलान 17 सी फॉर्म से किया जाए। तथा सभी सीलों को भली-भॉति चौक कर लिया जाए और सील सही पाए जाने के पश्चात कन्ट्रोल यूनिट को ऑन करके टोटल बटन दबाकर कुल मतदाता संख्या का मिलान 17सी फॉर्म से किया जाए। इसके पश्चात रिजल्ट सेक्शन का बटन दबाकर प्रत्याशीवार मतगणना परिणाम अभिकर्ताओं को दिखाते हुए नोट किए जाएं।

अलग करें नोट टू बी काउंट लिखी पर्चियां
वीवीपैट की पर्चियों की मतगणना के लिए भी मशीन के सीरियल नंबर का मिलान करने के साथ ही सील की भी भली-भॉति चेकिंग करने के बाद मतगणना पर्चियों को निकाल कर वीवीपैट सैल्फ टेस्टिंग की सात पर्चियों जिन पर लिखा होगा। जिन पर्चियों पर नोट टू बी काउंट को अलग कर लिया जाए, इसके पश्चात मतगणना कार्य किया जाए। वीवीपैट की मतगणना के लिए कंटेनर में प्रत्याशीवार पिजनहोल फ्रेमवर्क पर्चियां एकत्र करते हुए प्रत्याशीवार 25-25 पर्चियों के बंडल बनाकर पर्चियों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


इनकी दांव पर किस्मत
हरीश द्विवेदी (भाजपा), राज किशोर सिंह(कांग्रेस), रामप्रसाद चौधरी (सपा-बसपा गठबंधन) के बीच मुख्य मुकाबला है। पंकज दुबे (लोक गठबंधन पार्टी), रोहित पाठक (हिंदुस्तान निर्माण दल), प्रमोद शुक्ल (राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया), राम प्रसाद (जनहित किसान पार्टी), विनोद कुमार राजभर (भासपा सुहेलदेव) के अलावा चंद्रमणि पांडेय, भगवान दास और रंगीलाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें