फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: शहर के विस्तारीकरण का ब्लू प्रिंट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी: शहर के विस्तारीकरण का ब्लू प्रिंट तैयार
विज्ञापन

शहर में शामिल होंगे भद्रेश्वरनाथ सहित 68 गांव
द्वितीय चरण में सीमांकन कर तय की जाएगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विकास प्राधिकरण में शामिल होने के बाद शहर के विस्तारीकरण की योजना को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत शहरी क्षेत्र की सीमा 10 से बढ़कर तकरीबन 22 किलोमीटर हो जाएगी। प्रथम चरण में विस्तारीकरण में शामिल 68 गांवों का ब्लू प्रिंट पालिका ने तैयार कर लिया है। द्वितीय चरण में उन क्षेत्रों का सीमांकन किया जाएगा, जो शहरी क्षेत्र में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शहर के सीमा विस्तार को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। मगर इस कवायद को अब धरातल पर उतारे जाने की योजना कागज में शुरू हो गई है। पहले चरण में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा व उनकी टीम ने पालिका कर्मियों के साथ मिलकर शहरी क्षेत्र की सीमा के विस्तार का खाका खींचा है। इसमें शहर से सटे हाईवे पर हड़िया चौराहा के आसपास के गांव, फुटहिया फ्लाईओवर, बस्ती कांटे मार्ग के प्लास्टिक कांप्लेक्स तथा कैली मार्ग पर सोनूपार व आसपास के क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। इस क्षेत्र में अब तक 64 गांव शामिल थे, मगर सोमवार को पालिका अध्यक्ष ने भद्रेश्वरनाथ, देवरांव, राजाचक व भैसहियां को भी विस्तारीकरण में शामिल करने को हरी झंडी दे दी। इन्हें शहरी नक्शे में शामिल करने के लिए वहां शहर जैसी सुविधाएं पालिका उपलब्ध कराएगी। इन स्थानों पर पेयजल, सड़क, नाली पानी की व्यवस्था पालिका करेगी। इसके एवज में भवन व जल कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी इस ब्लू प्रिंट को अंतिम रूप देने के लिए तमाम कार्य किए जाने हैं, मगर इन स्थितियों से यह साफ हो गया कि शहर की सीमा अब करीब 10-12 किमी बढ़ जाएगी। पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने बताया कि पालिका परिक्षेत्र को विस्तारित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में जिन गांवों को शहर में शामिल किया जाना है उसका ब्लू प्रिंट बना दिया गया है। भद्रेश्वरनाथ सहित चार गांवों को अलग से जगह दी गई है। इसे भी नक्शे में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। द्वितीय चरण में इन गांवों की निशानदेही पालिका करेगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही ये सभी गांव शहर में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें