फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली को होगा एपीएन और केडीसी में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली को होगा एपीएन और केडीसी में मतदान
विज्ञापन

केडीसी में छह, एपीएन में सात पदों के लिए होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। छात्र संघ के चुनाव को लेकर एपीएनपीजी कॉलेज और शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्यों ने घोषणा कर दी है। दोनों महाविद्यालयों में चुनाव पहली अक्तूबर को कराया जाएगा जबकि 24 सितंबर से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्राचार्यों ने डीएम डॉ. राजशेखर से चुनाव के संबंध में वार्ता की। इसमें निर्णय लिया गया कि छात्र संघ का चुनाव लिंगदोह कमेटी के अनुसार और शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा। दोनों महाविद्यालय के प्राचार्यों ने शनिवार को छात्र संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। एपीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असलम सिद्दीकी ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि और विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए नामांकन पत्रों का वितरण 24 सितम्बर से किया जायेगा। 26 को नामाकंन पत्र दाखिल होगा। वापसी 27 सितंबर को होगा जबकि मतदान और मतगणना एक अक्टूबर को। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग होगी, जिसके बाद मतगणना। चुनाव प्रकिया संपन्न कराने के लिए डॉ. एसपी सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, किसान पीजी कॉलेज के छात्र संघ के चुनाव केे लिए डीएम डॉ. राजशेखर से प्राचार्य डॉ. आरएस त्रिपाठी ने चर्चा कर शनिवार को अधिसूचना जारी की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि और कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पत्रों का वितरण 24 और 25 सितंबर को जबकि दाखिला 26 को होगा। नामांकन पत्रों की वापसी 27 जबकि मतदान एक अक्टूबर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक की घोषणा की गई। इसी दिन मतगणना करके परिणाम घोषित किया जाएगा। होगा। चुनाव सकुशल संपन कराने के लिए डॉ. गोपाल जी कुशवाहा को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

एनएसयूआई से अमित और शाश्वत प्रत्याशी
छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज (केडीसी) छात्र संघ चुनाव में संगठन के प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
केडीसी में महामंत्री पद के लिए अमित गौड़, पुस्तकालय मंत्री शाश्वत मिश्र को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बताया कि शीघ्र ही विचार-विमर्श के बाद एपीएन पीजी कॉलेज प्रत्याशियों की भी घोषणा की जाएगी। इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री रूपेश पाण्डेय के साथ ही समीर खान, अनुराग उपाध्याय, शिवम तिवारी, कमरूल हसन, आनन्द मिश्र, अनूप चौधरी, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने दिया ज्ञापन
बस्ती। छात्रसंघ के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद को हटा कर पुस्तकालय मंत्री करने के विरोध में एपीएन पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। मांग की कि कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव कराया जाए। इस मौके पर ऋषभ गुप्ता, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह, आतुल्लाह खान, प्रमोद कुमार राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें