संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। पंचायती राज विभाग की ओर से गांव-गांव में सर्वे कराकर हर गांव से 25 गरीब परिवार को जीरो पॉवर्टी योजना के तहत प्रदेश से 15 लाख परिवार को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। कार्यकर्ता शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को परिचित कराने का कार्य करें।
यह बात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही। वह रविवार को कुदरहा में आयोजित शोषित-वंचित और पिछड़ों के हक अधिकार महारैली को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक दूधराम रहे। विधायक ने माझा क्षेत्र में गर्मी के दिनों में आग लगने से होने वाले जनहानि को बचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना करने की मांग की। इस दौरान मनोज राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, अमन , उमेश राजभर, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं।