संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पीएश्री विद्यालय मूड़घाट के कक्षा पांच की छात्रा आकांक्षा एवं अर्पिता का चयन अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में हुआ है।
ये छात्राएं परशुरामपुर विकास खंड के बसेवा राय स्थित अटल आवासीय विद्यालय में निशुल्क आवासीय पढ़ाई करेंगी।
आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय मूड़घाट अपनी शैक्षिक गुणवत्ता के लिए अलग पहचान रखता है। इस वर्ष विद्यालय की दो छात्राओं ने अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था और दोनों उत्तीर्ण हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों बालिकाओं के माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
कटरा मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर मजदूरी आदि कर जीवन यापन करते हैं। बताया कि दोनों छात्राओं को सोमवार को विद्यालय में सम्मानित भी किया जाएगा।