फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौर ब्लाॅक में मिले 149 अति गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में सामने आए मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। अगस्त में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ताओं की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र में करीब 149 अति गंभीर बीमारी से ग्रसित (सैम) श्रेणी के बच्चे पाए गए हैं, जबकि मैम श्रेणी में कुल 337 बच्चे मिले हैं। अति गंभीर बीमारियों व समान श्रेणी के बच्चों को लेकर सरकार के निर्देश पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से हर माह सर्वे कराया जाता है। इसमें अति गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों की पहचान कराकर निशुल्क दवा कराई जाती है।

गौर ब्लाॅक में कुल 221 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। जहां बच्चों की संख्या 15899 है, जबकि गर्भवती महिलाओं की संख्या 1171 है। धात्री महिलाओं की संख्या 504 व कुल लाभार्थियों की संख्या 20509 है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ता व सहायिकाएं हर माह गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के साथ धात्री व गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट तैयार करती है। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाले पोषाहार का वितरण कराती हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद अगस्त में कराए गए सर्वे में 149 अति गंभीर बीमारी से ग्रसित सैम श्रेणी के बच्चे चिह्नित किए गए हैं, जबकि 337 मैम श्रेणी के बच्चे मिले हैं। गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को सैम श्रेणी व सामान्य बीमारी से ग्रसित बच्चों को मैम श्रेणी और अल्प वजन और स्वस्थ बच्चों को सामान्य श्रेणी में रखा जाता है। अति गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों जिला अस्पताल में बने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाता है। जहां उन्हें निशुल्क दवा,भोजन, दूध, फल आदि उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि बच्चों की शिक्षा व बीमारियों को लेकर लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कार्यकर्ता जागरूक कर रहे हैं, जो बच्चे अति गंभीर बीमारी से ग्रसित पाए जाते हैं। उन्हें एनआरसी में भर्ती कराया जाता है। जहां उन्हें सारी सुविधा निशुल्क दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि बीमारियों से ग्रसित कुछ बच्चों के माता-पिता पोषण पुनर्वास केंद्र पर भेजना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें