बेलवाडाड़ी में आयोजित कैंप में कर संबंधी समस्याओं को दर्ज कराते लोग
बस्ती। नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे कर अनुभाग आपके द्वार शिविर में शनिवार को तीन वार्डों में मामले सुने गए। 143 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 115 का निराकरण तत्काल किया गया।
कर निर्धारण अधिकारी उदयभान ने कैंप का जायजा लिया। बताया कि कंपनीबाग में 48 प्रकरण आए, जिसमें 41 का निस्तारण तत्काल किया व सात का निस्तारण शीघ्र कर दिया जाएगा। पुराना डाकखाना में 58 प्रकरण आए, जिसमें 45 का निस्तारण कर दिया गया। मोहल्ला बेलवाडाडी में 37 मामलों में 29 मामलों का निस्तारण किया कर शेष आठ मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया गया।
कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि कर दाताओं की सुविधा के लिए शिविर आयोजन संंबंधित वार्ड के सभासद के सहयोग से किया जा रहा है। सभासद जगदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडेय सोनू, सर्वेश यादव विक्की ने सहयोग दिया। ईओ ने बताया कि कैंप एक सितंबर तक चलेगा। 31 अगस्त को ओरिजोत स्थान सभासद का आवास, इटैलिया स्थान करुआ बाबा धर्मशाला, रामेश्वरपुरी स्थान नेहरू मांटेश्वारी स्कूल में शिविर लगाया जाएगा।