बस्ती। ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण और सारथी पोर्टल की अन्य सेवाओं के आवेदनों के लिए ऑनलाइन चिकित्सीय प्रमाण-पत्र जारी किये जाने के लिए सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने चिकित्सकों की टीम बनाई है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. जेपी कुशवाहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह शामिल हैं। आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण व सारथी पोर्टल की अन्य सेवाओं के लिए उपरोक्त नामित चिकित्सकों के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सा प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कराकर ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण व अन्य सेवाओं को फेसलेस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद