फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एटीएम पिन पूछकर उड़ाए 1.40 लाख

Thu, 30 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना सोनहा क्षेत्र के कोठिला गांव निवासी सत्यानंद चौधरी साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और खाते की जानकारी अपडेट करने के नाम पर एटीएम पिन और सीआईएफ नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद सत्यानंद के खाते से 1.40 लाख रुपये की ऑनलाइन निकासी हो गई। पीड़ित ने बताया कि उनका खाता एसबीआई शाखा कूड़ा क्लीनिक, रामनगर (महाराष्ट्र) में वर्ष 2016 से संचालित है। 11 अक्टूबर को ठग ने फोन कर कहा कि खाते में तकनीकी समस्या है। विश्वास में लेकर ठग ने आवश्यक विवरण पूछे और उसके बाद खाते से बड़ी रकम निकाल ली।
शिकायत पर जांच में पता चला कि निकाली गई राशि बलिया जिले के रेवतीघाट उत्तर टोला निवासी सूरज शाह के खाते में ट्रांसफर हुई है। पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर थाना सोनहा में दी है। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें