फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजाजोत में मनबढ़ों ने बोला धावा तीन घायल, चार पर केस दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के राजाजोत गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे मनबढ़ लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ और मारपीट की। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव के शिवराम पुत्र रामधनी ने बताया कि मंगलवार रात चंद्रप्रकाश पुत्र अनंतराम, सीमा पत्नी डोलई, स्वाति पुत्री नंदकिशोर और पुष्पा पत्नी रामअशीष उनके दरवाजे पर आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर के दो गेट उखाड़कर फेंक दिए और ईंट से हमला किया। उनके चचेरे भाई पवन, चाची विमला देवी और विद्यावती घायल हो गईं। पीड़ित के अनुसार, आरोपी उनकी बैनामा की जमीन से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विरोध करने पर वे आए दिन विवाद कर देते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की और घायलों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि तोड़फोड़, मारपीट, अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें