फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाना शिवमंदिर परिसर में 14 डबल आर्म डेकोरेटिव लाइटें लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। कस्बे की सुंदरता बढ़ाने और रात में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से थाना शिवमंदिर परिसर और आसपास के मार्ग पर 14 डबल आर्म डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से लगी इन लाइटों से मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठे हैं। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने वार्ड सभासद सुजीत सोनी, शनि मोदनवार और आदित्य के साथ फीता काटकर लाइटों का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड सभासद सुजीत सोनी के प्रयासों से थाना शिवमंदिर को यह सौगात मिली है। कस्बे के प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कराने के साथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। हरिश्चंद्र सोनी, अजय बरनवाल, रवि कन्नौजिया, अमित मोदनवाल, रमन सोनी और प्रिंस मोदनवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें