फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन अध्यक्ष के 14, सदस्य के 84 पर्चे दाखिल

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। 
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन नगरपालिका के उम्मीदवारों ने खूब दमखम दिखाया। अंतिम दिन अध्यक्ष के 14 और सदस्य के लिए 28 ने पर्चा दाखिल किया। इस तरह अब तक पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य के 297 पर्चा दाखिल हो चुका है। वहीं, नगर पंचायत बनकटी में अंतिम दिन अध्यक्ष के तीन और सदस्य के 28 ने पर्चा दाखिल किया। इस तरह अब तक अध्यक्ष के 10 और सदस्य के 74 उम्मीदवार दाखिला कर चुके हैं। वहीं अगर पर्चो की ब्रिकी देखें तो पालिका में अध्यक्ष के 48 और सदस्य के 425 पर्चे बिके। वहीं, नगर पंचायत बनकटी में अध्यक्ष के 19 और सदस्य के 93 पर्चे बिके।

नगर पालिका बस्ती के अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने किया दाखिला 
पर्चा नामांकन के अंतिम दिन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, इनमें भाजपा से रूपम मिश्रा, कांग्रेस नेहा वर्मा, बसपा से अमृता श्रीवास्तवा, बबिता रालोद, रेहाना आम आदमी पार्टी, शकुंतला जायसवाल सपा, विजयलक्ष्मी आनंद बहुजन मुक्ति पार्टी, उषा, कंचन, कुसुम लता, नीलम सिंह, मांडवी, मोहसिना खातून, रामरती सभी निर्दल।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नामांकन समाप्त हो गया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगा। नगर निकाय चुनाव के एक नगर पालिका और बनकटी, रुधौली, बभनान और हर्रैया नगर पंचायतों में 22 नवंबर को अध्यक्ष और सभासदों के चुनाव के लिए मतदान होना है। इसी कड़ी में 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री और पर्चा दाखिला हुआ। अब मंगलवार से चुनाव की कड़ी में नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य के 217 उम्मीदवारों ने पर्चे  दाखिल किए हैं। इसी कड़ी में बनकटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 13 तथा सभासद के लिए 102 ने पर्चे भरे हैं। इसी प्रकार हर्रैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा सभासद के लिए 40 ने नामांकन किया है। रुधौली में अध्यक्ष के लिए 12 तथा सभासद के लिए 105 ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें