रक्तदान कर स्टेट बैंक कर्मियों ने मनाया स्थापना दिवस
बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने शुक्रवार को रक्तदान के साथ बैंक का 67वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान डॉक्टर्स डे के मौके पर चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष उप्पल सहित 14 बैंक कर्मियों ने रक्तदान किया। उप्पल ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है। कैली अस्पताल में बैंक कर्मियों ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. शुखेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. राजेश कुमार पांडेय, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. स्वराज शर्मा व डॉ. जगदीश प्रसाद को सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीकांत तिवारी, रीतू सिंह, मुख्य प्रबंधक गांधी नगर राकेश भास्कर, प्रबंधक एनपीए मनीष वर्मा सहित बैंक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में संचालित कुल 38 शाखाओं पर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया और यहां रक्तदान कर महादान किया जा रहा है।