फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 16 में से 13 थानों के बदले गए थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 16 में से 13 थानों के बदले गए थानेदार
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बुधवार रात शहर कोतवाल समेत 13 थानों के थानेदार बदल दिए गए। इनमें कई थानेदारों का थाना बदला गया है, जबकि तीन थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों को पुलिस लाइंस भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए यह परिवर्तन आवश्यक था। परिवर्तन के क्रम में थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर तिवारी को थानाध्यक्ष छावनी, प्रभारी निरीक्षक रुधौली शैलेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक हर्रैया, प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा ब्रजेंद्र कुमार पटेल को प्रभारी निरीक्षक गौर, एसपी के पीआरओ दुर्गेश पांडे को थानाध्यक्ष पैकोलिया, प्रभारी डायल 112 विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया बनाया गया है। वहीं, पैकोलिया के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कलवारी बनाया गया है। जबकि पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, सोशल मीडिया सेल प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी को थानाध्यक्ष नगर बनाया गया है। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय को प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा, प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र को प्रभारी निरीक्षक रुधौली, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सोनहा, प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। थानाध्यक्ष छावनी रहे रोहित कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया रहे मनोज कुमार तिवारी और प्रभारी निरीक्षक नगर रहे मृत्युंजय पाठक को पुलिस लाइंस भेजा गया है। जबकि, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को सोशल मीडिया सेल में भेजा गया है। साथ ही मुंडेरवा थाने पर तैनात नारायण लाल श्रीवास्तव और लालगंज थाने के महादेवा चौकी प्रभारी रहे मुकुंद त्रिपाठी को पीआरओ बनाया गया है। चुनाव सेल से निरीक्षक परमा शंकर यादव को प्रभारी डायल 112 बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें