फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 13 होम्योपैथिक अस्पतालों को जल्द मिलेंगे अपने स्थायी भवन

विज्ञापन
निर्माण के बाद राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल तिघरा पंडित बस्ती संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 13 होम्योपैथिक अस्पतालों को जल्द ही अपना भवन नसीब होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 से निर्माणाधीन ये अस्पताल अब तैयार हो गए हैं। इनकी थर्ड पार्टी जांच भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसे विभाग को हैंडओवर करने का दावा किया जा रहा है। इससे मरीज, चिकित्सकों व कर्मचारियों को भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 20 होम्योपैथिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इनमें अधिकांश के पास निजी भवन नहीं है। चिकित्सक किराये के भवन या अन्य विभागों के भवन में बैठकर इलाज करते हैं। चार साल पहले इनमें से 13 अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए 6.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। प्रत्येक अस्पताल पर करीब 47 लाख रुपये खर्च होना था।
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी गई। अब यह परियोजना पूर्ण हो चुकी है। थर्ड पार्टी की जांच में कुछ खामियां बताई गई थीं, जिन्हें सुधारते हुए अब भवन हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद नए भवन में अस्पताल शिफ्ट करवाया जाएगा। अस्पतालों में भवन के साथ योग शेड भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें