वाल्टरगंज शुगर मिल पर कर्मचारियो ने दिया धरना।
- फोटो : अमर उजाला
वाल्टरगंज। चीनी मिल के मरम्मत कार्य और वेतन भुगतान को लेकर मिल मजदूरों का मिल गेट पर 10 वें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। मजदूरों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को आयुक्त अनिल सागर से मिला। मजदूरों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र देकर सामूहिक इच्छा मृत्यु मांगा है। इसके साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को भी मांग दिया। मिल मजदूरों ने कहा कि ज्ञापन में प्रशासन को मांगों के लिए 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो मजदूर सड़क पर उतरेंगे।
मिल मजदूर कमलेश पटेल का कहना है कि तीन अक्तूबर से लेकर अब तक यहां जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अफसर नहीं आया। इसे लेकर मजदूरों में नाराजगी है। कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी मजदूर अपना मांग पत्र दे चुके हैं। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में नौ अक्तूबर को प्रदेश के सीएम ने खुले मंच से मिल चलवाने की घोषणा की थी, बावजूद इसके मिल प्रबंधन अब तक इसके संचालन को लेकर कोई तैयारी नहीं की है। धरने में विकास ठाकुर, अंगद वर्मा, चंद्रेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, मन्नू पांडेय, डॉ. राम अवतार चौधरी, रत्नाकर पांडेय, रामशरण मौर्य, शिव शरण मौर्य, मनीराम, योगेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, राम मणि, राकेश कुमार चौधरी और रणजीत दुबे सहित तमाम श्रमिक मौजूद थे।