फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग, धान रोप जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग, धान रोप जताया विरोध
युवा किसान संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा। क्षेत्र के कोठिला, पनिभरवा मार्ग के जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर युवा किसान सोच संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। यहां धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम भानपुर को ज्ञापन दे सड़क निर्माण की मांग उठाई।
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में उतरे ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग कई वर्ष से खराब है, मगर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। पानी निकास न होने के कारण हल्की सी बरसात में भी सड़क लबालब हो जाता है, जिससे यहां दुर्घटनाएं होती हैं। बाइक व साइकिल सवार तो यह से गुजरने से डरते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इसे ठीक न कराया गया तो तहसील भानपुर मुख्यालय का घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिवमंगल सक्सेना, राज आर्य, संजय चौधरी, प्रमोद कुमार पांडेय, रमाकांत चौधरी, विक्रम पटेल, रामपाल यादव, मोती लाल चौधरी, गंगाराम प्रजापति, सुरेमन चौधरी, अरुण यादव, विजय कुमार, राहुल, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता सुनील दत्त ने कहा कि सड़क खराब है व पानी जमा होता है यह संज्ञान में है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सहमति के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें