फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदाता सूची से हटा दिए 118 नाम, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली तहसील क्षेत्र के हसनी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में हेरफेर करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ एसडीएम रुधौली ने मतदाता सूची की जांच की। जिसमें पाया गया कि त्रुटिपूर्ण ढंग से 118 मतदाताओं को विलोपित कर दिया गया है। कई डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम की तहरीर पर रुधौली पुलिस ने एडीओ पंचायत सांऊघाट सुभाषचंद्र एवं ब्लॉक कर्मचारी फिरोज अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इससे निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। एसडीएम की जांच में पता चला कि 118 मतदाता को विलोपित कर डुप्लीकेट मतदाताओं की फीडिंग 28 मई को गई थी।
उस दिन पोर्टल का ओटीपी एसडीएम रुधौली के सीयूजी नंबर 9454415906 पर आया था। जिसे राजस्व निरीक्षक रितेश नयन ने रुधौली ब्लॉक में तैनात कर्मचारी फिरोज अहमद एवं एडीओ पंचायत साांऊघाट सुभाषचंद्र को दे दिया था। इसके आधार पर 118 मतदाता के नाम बिना जांच के ही विलोपित कर दिए गए। जबकि कई डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम किसी कंप्यूटर आईपी का इस्तेमाल कर अनाधिकृत रूप से फीड कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने संबंधित एडीओ पंचायत और ब्लॉक कर्मचारी के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसडीएम रुधौली अहमद फरीद खान ने बताया कि यह प्रकरण उनके कार्यकाल के पहले का है। मामला संज्ञान में आ चुका है, इसमें निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें