फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 118 किसानों को मिला अनुदानित पंपसेट...खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
किसानों में पंपसेट का वितरण करते अ​धिकारी स्रोत विभाग - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत चयनित किसानों में अनुदानित डीजल पंप सेट वितरित किया गया। पंपसेट पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम सदर ब्लॉक रोड स्थित अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई के कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित हुआ। इस दौरान 118 लाभार्थियों में इसका वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंचाई बन्धु समिति के उपाध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें से एक मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना भी है, जिसके लिए किसानों बोरिंग कराने पर अनुदान मिलता है। इसके साथ ही अनुदानित डीजल पंप सेट भी उपलब्ध कराया जाता है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर किसान अपने खेतों की सिंचाई समय से कर सकें।
हर्रैया विधायक प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र ने कहा कि बस्ती के किसानों को सरकार ने होली के पहले पंपसेट के रूप में उपहार दिया है। कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, महादेवा विधायक प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्तव और रुधौली विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्या संबोधित किया। अधिशासी अभियंता इं. सुभाष चंद्र और सहायक अभियंता इं. गरिमा द्विवेदी ने कहा कि इस वित्त वर्ष में 5500 बाेरिंग का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 15000 किसानों ने आनलाइन आवेदन किए थे।
विज्ञापन

कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या फसलों की सिंचाई के लिए पानी की होती है। सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए बस्ती जिले को 118 पंप सेट आवंटित किए हैं। तीन सौ पंप सेट की और मांग की जा रही है। सभी किसानों को सिंचाई का लाभ दिलाने के लिए विभाग तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें