फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक इस्तीफा देंगे बीडीसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक इस्तीफा देंगे बीडीसी सदस्य
विज्ञापन

कार्ययोजना स्वीकृति का मामला बैठक में गूंजा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कार्य योजना स्वीकृत किए जाने की मांग को लेकर बीडीसी सदस्यों ने शनिवार को बैठक की। अध्यक्षता कर रहे साहब राम यादव ने कहा कि यदि पहली नवंबर तक कार्य योजना स्वीकृत करने की घोषणा नहीं की गई तो बीडीसी सदस्य सामूहिक त्याग पत्र देने को बाध्य होंगे।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छोटे ने कहा कि कार्य योजना स्वीकृत न होने के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्यों की विकास कार्यों में भूमिका समाप्त सी हो गई है। अनेकों ज्ञापन, आन्दोलन, आश्वासन के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं, ऐसे में बीडीसी सदस्यों को हक के लिए आर-पार का संघर्ष करना होगा। बैठक में सतीश मिश्र, रामचन्दर यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, गुरूदयाल दूबे, फूलचंद राजभर, अनुज पाण्डेय, जिलाजीत, वृजेश चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, शोभावती देवी, दूधनाथ यादव, अंगद प्रसाद चौधरी, शत्रुघ्न सिंह, विशुनदेव, प्रेमचन्द, बेचन प्रसाद, शिवशंकर गौड़, अस्मित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सम्मानित करेगा रालोद
बस्ती। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सप्ताह के तहत 31 अक्तूबर को राष्ट्र्ीय लोकदल प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें