फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में अनबन,17 लोग फंसे

विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। ससुराल में कलह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अकेले बृहस्पतिवार को महिला थाना सहित तीन थानों में 17 ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज की गई। सभी में पीड़िताओं ने पति सहित सास-ससुर व देवर आदि को नामजद कराया है। एएसपी पंकज का कहना है कि तफ्तीश में गुणदोष के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
महिला थाने में संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाने के घोरांग निवासी सुभाष सिंह ने अपनी बेटी शिखा सिंह को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके ससुराल के लोग डरा धमका कर जेवर व महंगे कपड़े हड़प लिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कलवारी थाने के इजरगढ़ निवासी विवेक सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मंजू सिंह, विष्णु सिंह, मंगेश सिंह व कंचन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला हर्रैया थाने के पूरे हासिम का है। जहां के निवासी मोहित तिवारी की पत्नी मालती ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति मोहित तिवारी, रामजीत, गिरजाशंकर, माधुरी, कृपाशंकर, रानी तिवारी व रोहित तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही एक और मामला लालगंज के छतौरा निवासी वेदप्रकाश से संबंधित सामने आया। जिसमें पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि बेटी नीलम की शादी वाल्टरगंज क्षेत्र के दुबौली में किया था। लेकिन उसे ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। लालगंज पुलिस ने दुबौली निवासी हरीश मिश्र, रमेश मिश्र, शास्वत मिश्र और रुपा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें