फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को वोट बैंक के रूप में भाजपा ने किया प्रयोग-राजबब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने युवाओं को उपेक्षित किया: राज बब्बर
विज्ञापन


बस्ती।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है। सत्तासीन होने के बाद प्रदेश के युवा उपेक्षित कर दिए गए हैं। हक मांगने वालों पर सरकार लाठियां चलवा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर शनिवार को गोरखपुर जाते समय थोड़ी देर के लिए कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके थे। कहा कि जिस विश्वास से प्रदेश के युवाओं ने भाजपा को वोट देकर सत्ता सौंपी थी वह विश्वास अब टूट गया है। क्योंकि चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार देने के तमाम वायदे करने वाली भाजपा कहीं भी रोजगार सृजन नहीं कर सकी है। युवा खुद का इस सरकार में ठगा महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार के छह माह के कार्य को रेखांकित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर सपना दिखाने वाली सरकार की पोल खुल गई है। छह माह का समय केवल भ्रमण करने में ही बीत गया। धरातल पर इस सरकार का कहीं कोई काम नजर नहीं आ रहा है। सरकार की लापरवाही की देन है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चों की मौत हो गई। योगी सरकार के मंत्री मौत के बाद संवेदना प्रकट करने के बजाय ऊल-जुलूल बयान जारी कर रहे हैं। आम आदमी की सुरक्षा भी सरकार की ही जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें