फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला अफसरों ने देखी कारागार की अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रैमासिक निरीक्षण के क्रम में बृहस्पतिवार को आला अधिकारियों का अमला जिला कारागार पहुंचा। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पुंडीर, डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने जेल के भीतर की सारी व्यवस्था और सफाई का जायजा लिया। इस दौरान बैरकों में कोई आपत्तिजनक वस्तुएं न पाए जाने से जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि गर्मी के चलते होने वाली समस्याओं को लेकर डीएम ने हिदायत दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचे अधिकारियों के निर्देश पर बैरकों की सघन तलाशी ली गई। भोजनालय में रखे खाद्यान्न की गुणवत्ता और रख-रखाव में सुधार का नसीहत दी। महिला बैरक में बंदी महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जेलर बीके मिश्र व अन्य सभी डिप्टी जेलर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें