फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीपेड डेबिट कार्ड से राशन वितरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति के सदस्य रविकांत तिवारी सोमवार को जिले में थे। बातचीत में कहा कि वे मंत्रालय को अमेरिका की तरह इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर के तहत प्रीपेड डेबिट कार्ड जारी करने की सिफारिश करेंगे। दौरे के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कहा कि यदि सरकार का सहयोग मिला तो वे गोरखपुर में आईटी हब बनाएंगे।
विज्ञापन

आईटी विशेषज्ञ रविकांत तिवारी ने बातचीत में कहा कि समस्याएं जानने के लिए मंडल के दौरे पर हैं। राशन वितरण केंद्रों पर मांग और आपूर्ति की जानकारी होने पर अधिक भंडारण नहीं होगा जिससे बिचौलियों का कारोबार बंद हो जाएगा। खाद्य वितरण प्रणाली में कोटेदारी बड़ी समस्या है। इसमें व्याप्त भ्र्रष्टाचार को खत्म करने और वितरण में पारदर्शिता लाए जाने के लिए जनपद के सभी वितरण केन्द्रों को केंद्रीकृत प्रणाली से जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन हो जाने से सम्बंधित जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी। बताया कि अमेरिका में काम करने के 18 वर्षों के अनुभव के आधार पर योजनाओं को मूर्त रूप देने में जुटे हैं। ऐसी उम्मीद है कि जल्दी ही इसका लाभ देशवासियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें