फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था से सभासद खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक सोमवार को शांतिपूर्ण रही। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर एकजुट सभी सभासदों ने नाराजगी जताई। बोर्ड ने निर्णय लिया कि जो सफाई कर्मी ड्यूूूटी से नदारद रहेगा उसका वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पहली बार पहुंचे सदर विधायक व पदेन सदस्य दयाराम चौधरी को बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने किया। बोर्ड की बैठक शुरू होते ही सभासदों ने सफाई व्यवस्था की हालात पर नाराजगी जताई। बोर्ड ने वेतन काटने का निर्णय लिया साथ ही यह मांग की गई कि मस्टर रोल पर सदस्यों के भी हस्ताक्षर कराए जाएं। इस बारे में शासन से पत्राचार किया जाए। प्रकाश व्यवस्था के तहत दिन में जल रहे प्रकाश बिंदुओं का मामला उठा। सदस्यों ने ऑटो स्वीच लगवाने की मांग की साथ ही वार्डों में एलईडी लगवाने की बात कही गई। मीट का लाइसेंस नहीं जारी किए जाने का मुद्दा सदस्य कमरूलहुदा ने उठाया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। नियमानुसार जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उनके एक से दो दिन में लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। अवस्थापना निधि के धन को लेकर सदस्यों ने कहा कि अविलंब निविदा कराई जाए।
बैठक में अधिशाषी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव के अलावा, सुभावती देवी, सर्वेश यादव, अरसद मसूद, इंद्रावती देवी, पिंकी, महेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, हसन शादाब, पूनम देवी, दीपा सिंह, मो. जावेद, अमीना खातून, प्रीतम सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मो. इद्रीश, जगदीप श्रीवास्तव, मो. अयूब, दीप आनंद श्रीवास्तव, सदानंद शर्मा, सरोज, रियाज अहमद, संत प्रकाश त्रिपाठी, अजीत सिंह, अब्दुल रजा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें