फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएड द्वितीय वर्ष के 1114 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, 15 अनुपस्थित

Sat, 12 Jul 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीएड की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन चार परीक्षा केंद्रों में बीएड द्वितीय वर्ष के 1129 नामांकित अभ्यर्थियों में 1114 अभ्यर्थी परीक्षा शामिल हुए जबकि 15 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले के चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा सुबह सात बजे शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के के लिए परीक्षार्थी सुबह परीक्षा के समय से आधा घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंच गये थे। कैमरे की निगरानी में कड़ी जांच के बाद उन्हें केंद्रों के अंदर जाने दिया गया।
बीएड की वार्षिक परीक्षा के नोडल एपीएन डिग्री काॅलेज के सहायक नोडल अधिकारी ब्रजेश दूबे ने बताया कि एपीएन डिग्री कालेज में बीएड द्वितीय वर्ष के कुल 308 अभ्यर्थियों काे परीक्षा देनी थी। दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र में 306 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इसी तरह महिला महाविद्यालय में 188 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन वहां 184 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। इस केंद्र में 4 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
किसान डिग्री कालेज में बीएड द्वितीय वर्ष के 379 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यहां 6 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां पर कुल 385 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। कर्मादेवी स्मृति महाविद्यालय में कुल कुल 230 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया। यहां पर कुल 233 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें 3 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें