फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते मिले 11 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी करते मिले 11 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) की ओर से शहर के कटरा क्षेत्र में मंगलवार भोर में करीब पांच बजे बिजली चोरों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। सघन जांच अभियान में 11 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सभी पर गिदही स्थित बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंगलवार सुबह विद्युत प्रवर्तन दल व अभियंताओं की टीम कटरा पहुंचकर 88 उपभोक्ता परिसरों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जांच में 10 लोग बिजली चोरी व एक उपभोक्ता बकाए में कटी लाइन खंभे से जोड़कर चलाते मिले। सभी पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि चार उपभोक्ता निर्धारित भार से ज्यादा बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। सभी को नोटिस देकर उनका भार बढ़ाया गया। टीम में उपखंड अधिकारी मनोज कुमार यादव व राम इकबाल प्रसाद, अवर अभियंता जितेंद्र मौर्या, केएम यादव, फूलचंद, सत्येंद्र प्रसाद, विजय सिंह कुशवाहा, आशुतोष लाहिड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने सचल दल को दिखाई हरी झंडी
बस्ती। बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत निगम की ओर से सचल दल की सौगात दी गई है। मंगलवार को निगम परिसर से मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने दो सचल अनुरक्षण दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि सचल दल के दोनों वाहनों पर एक-एक लाइनमैन की टीम तैनात की गई है। जो हेल्पलाइन 1912 या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से मिलने वाली आपूर्ति संबंधित शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण करेंगे। बताया कि एक सचल दल शहर और दूसरा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करेगा। इससे उपभोक्ताओं से आपूर्ति संबंधित मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। मौके पर अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार, अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह, अंबरीश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें