फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली में हाई अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाएं

Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी सेवा देने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी सरकारी एंबुलेंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। होली के दौरान आवश्यकता पड़ने पर 108 नंबर पर डायल करें। इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा कुछ ही मिनट में आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। होली में एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

सरकार ने 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को दी है। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही एंबुलेंस से जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

हर जरूरतमंद को कम से कम समय में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना प्राथमिकता है। बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से संबंधित या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। 108 एंबुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर सेवा देगी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसके अलाा होली के त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिले में 108 सेवा की 34 एंबुलेंस और 102 सेवा की कुल 35 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें