फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार छात्रों को नहीं मिला यूनीफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
124 परिषदीय स्कूलों में नहीं बंटा यूनिफार्म
विज्ञापन

गौर ब्लॉक में हैं 204 परिषदीय विद्यालय
16 हजार में मात्र छह हजार को यूनिफार्म
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। प्रदेश सरकार सर्व शिक्षा अभियान का नारा बुलंद करते हुए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की बात कह रही है। हकीकत कुछ और ही है। आज भी क्षेत्र के 10 हजार छात्रों को यूनिफार्म नसीब नहीं हो सका है। यही नहीं कापी किताब का भी वितरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में 150 प्राथमिक व 54 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जहां पर लगभग 16 हजार बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। इन बच्चों को सरकार की ओर से निशुल्क यूनिफार्म का वितरण कराया जा रहा है, लेकिन आज भी 124 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्कूली ड्रेस नसीब नहीं हो पाया है। खंड शिक्षा अधिकारी कपिलदेव द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक बच्चों में चार सौ रुपये शासन की ओर से ड्रेस के लिए निर्धारित है, लेकिन अभी तक आधा धन ही उपलब्ध हो पाया है। कहा कि साठ प्राथमिक विद्यालयों के लगभग पांच हजार व बीस जूनियर विद्यालय के एक हजार बच्चों में ही स्कूली ड्रेस का वितरण हो गया है। शेष में कराया जा रहा है। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता व ड्रेस वितरण के साथ किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए बीआरसी पर शिक्षकों के साथ बैठक कर प्रधानाध्यापकों को कड़ी हिदायत दी गई है। यदि कहीं पर किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें