बस्ती। मिशन इंद्रधनुष यानी वंचित बच्चों व गर्भवती को सात प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का आगाज शुक्रवार को रैली से स्वास्थ्य प्रशासन ने किया। सुबह दस बजे राजकीय इंटर कालेज से विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली मुख्य मार्ग गांधी नगर होते बेगम खैर इंटर कालेज तक गई। वहां से बच्चे अपने विद्यालय चले गए। इस दौरान बच्चों ने टीकाकरण से संबंधित नारे लगाकर लोगों को मिशन में शामिल होने का आह्वान किया।
राजकीय इंटर कालेज परिसर में सुबह जुटे बच्चों को कतार बद्ध ढंग से खड़ा किया गया। इसके बाद आयुक्त दिनेश सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. पीके शाही व सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मिशन को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया। कहा कि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है। ऐसे में मिशन इंद्रधनुष अपने जिले में लागू किया गया है।
सीएमओ ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष में जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। इस मिशन में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को शनिवार से 14 अक्टूबर तक टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान में करीब 45 हजार बच्चे तथा 11 हजार गर्भवती को शामिल किया गया है। इसमें ईंट भट्ठों व घूमंतू परिवार के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं, जो गांव-गांव घूमकर मिशन को संचालित करेंगी।
इस मौके पर डब्लूएचओ के एसएमओ, डा. फख्रेयार, डा. राकेश मणि त्रिपाठी, डा. सीएल कन्नौजिया, डा. आई खान, एलके पांडेय, बीएन मिश्र, मनीष कुमार मिश्र, सचिन चौरसिया, रोहन धवन, आलोक राय, एनसीसी के कैप्टन तफज्जुल हुसैन आदि मौजूद रहे।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी प्रभारी डा. रवींद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में परिसर से रैली निकाली गई, जो सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए सल्टौआ कस्बे में पहुंची। कार्यक्रम में बीसीपीएम सर्वजीत चौरसिया, बीपीएम विजय चौधरी, डा. सचिन कुमार, डा. राजेश चौहान, डा. विकास गौड, डा. अजय, डा. संतोष साहनी, मंजू जायसवाल, पूनम त्रिपाठी, रेनू, नीलम सिंह, सरिता शुक्ला, इंद्रपरी, पूजा, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।
साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी सल्टौआ में रैली निकाली गई। रैली सांऊघाट अस्पताल से कोडरा चौराहा होते हुए रसना चौराहे तक गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सात अक्टूबर को सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व डा. सूर्य प्रकाश एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वृजेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर डा. नीलम चौधरी, डा. पारसनाथ, के अलावा एएनएम सावित्री, मंजू, सरिता, सुधा यादव, सुनीता त्रिपाठी, इंदु पांडेय, मंजूबाला, इन्दुमती मिश्रा, रीना भारती आदि मौजूद रहीं।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार रैली प्राथमिक विद्यालय देवमी, बनकटी, पंखोबारी, जनता इंटर कालेज बासापार, मुरादपुर, घुघसा असियापार, बांसापार आदि विद्यालयों में मिशन इंद्रधनुष के तहत रैली निकाली गई। इस मौके पर मो. इकबाल, अंजनी, संतोषी, रंजना, दीपिका राय, राजेद्र चौधरी, सोनमती, मोहम्मद खालिद, कुशमावती, ओमप्रकाश पांडेय, अंगद पांडेय, अयोध्या पांडेय आदि मौजूद रहे।