फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.39 करोड़ से सुधरेंगी 11.35 किमी की 10 ग्रामीण सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
1.39 करोड़ से सुधरेंगी 11.35 किमी की 10 ग्रामीण सड़कें
विज्ञापन

- शासन ने जारी किए 1.11 करोड़ रुपये, जल्द शुरू होगी विशेष मरम्मत
- पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की दस सड़कों को बहुत जल्द ही चमका दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने तकरीबन 75 फीसदी धन जारी कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी।
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईएन अशोक कुमार ने सहायक व अवर अभियंताओं की टीम से सर्वे करवा कर कुल दस ग्रामीण सड़कों के विशेष मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 38 लाख 38 हजार रुपये की स्वीकृति देते हुए एक करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपये जारी कर दिया है। इस धन से कुल 11.340 किमी की लंबाई में दस सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन सड़कों का होगा कायाकल्प
- विशेषरगंज से सूदीपुर से रानीपुर छपिया मलिक से पिठिया लश्करी से बगियापुरवा मार्ग (1 किमी, लागत 13.73 लाख)
- महूघाट अमारी से अमारी ग्राम मार्ग का विशेष मरम्मत (440 मीटर, लागत 4.80 लाख)
- टूटी भीटी विक्रमजोत मार्ग से जुड़ईपुर मार्ग (300 मीटर, लागत 3.24 लाख)
- टूटी भीटी विक्रमजोत मार्ग से अहिरौलिया नैन मार्ग (1.8 किमी, लागत 20.44 लाख)
- संसारीपुर पैकालिया किमी 7 से दौलतपुर पीएमजीएसवाई मार्ग से कीर्तिपुर मार्ग (2.5 किमी, लागत 28.56 लाख)
- श्रीराम जानकी मार्ग से सेमरा मार्ग (800 मीटर, लागत 8.77 लाख)
- सिकंदरपुर मसकिनवा किमी 9 से रामबहोरपुरवा होते हुए डिडवापुर मार्ग (1 किमी, लागत 13.28 लाख)
- सिकंदरपुर मसकिनवा किमी 9 से प्रधानपुरवा एवं फौजदार पुरवा तक (700 मीटर, लागत 9.14 लाख)
- सिकंदरपुर मसकिनवा किमी 8 से रामकरनपुरवा होते हुए लोनियापुरवा तक (1.3 किमी, लागत 16.93 लाख)
- सिकंदरपुर मसकिनवा किमी 8 से कड़हरापुरवा होते हुए सोखापुरवा तक (1.5 किमी लागत 19.49 लाख)
------------
जिले की दस ग्रामीण सड़कों के विशेष मरम्मत के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि समय से सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाए।
- अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें