फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अभेद्य सुरक्षा घेरे में भदेश्वरनाथ धाम 10 लाख कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
बाबा भदेश्वरनाथ ​शिव मंदिर संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार बस्ती स्थित भदेश्वरनाथ धाम में सात जिलों के करीब 10 लाख शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या फोरलेन के 70 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए 10 सदस्यीय विशेष कांवड़ सेल का गठन किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। प्रशासन के अनुसार, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोंडा, बलरामपुर और अयोध्या से बड़ी संख्या में शिवभक्त भदेश्वरनाथ धाम पहुंचेंगे।
मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। आठ अगस्त की शाम से 12 अगस्त की शाम तक यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है। डीजे और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आपात स्थिति से निपटने, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष कांवड़ सेल लगातार निगरानी करेगी।
उन्होंने कांवड़ियों से निर्धारित रूट का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश चंद्र चौधरी बने कांवड़ सेल के प्रभारी : विशेष कांवड़ सेल का प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी को बनाया गया है। टीम में निरीक्षक साइबर क्राइम भगवान सिंह, एसआई जनार्दन प्रसाद, गजेंद्र प्रताप सिंह, पवन मौर्य, मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार तथा आरक्षी राजन यादव, अजय कुमार शर्मा, मनोज चौरसिया और अभिषेक शामिल हैं। यह सेल 24 घंटे सक्रिय रहकर सीओ सिटी को रिपोर्ट करेगा। घघौआ से फुटहिया, अमहट से डारीडीहा, राजाचक और बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र को तीन प्रमुख सुरक्षा जोन में बांटकर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें