फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर शनिवार शाम अज्ञात ट्रक के चपेट में आकर 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भौंसिंहपुर निवासी 21 वर्षीय सद्दाम पुत्र हामिद अली शनिवार की शाम करीब छह बजे नगर बाजार के तरफ से अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास पहुंचे ही थे कि तभी बस्ती के तरफ से आंबेडकरनगर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के सूचना पर डॉयल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच और अस्पताल ले गए। दुर्घटना कर भाग रहा ट्रक चालक नगर मुख्य सड़क पर भी जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी उंगली टूट गई। मौके से ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें