जुमा अलविदा पर शहर और देहात में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। ईद पर पिछले सालों में झगड़े फसाद वाले स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती होगी। नमाजियों की सुविधा के लिए आधा दर्जन प्रमुख स्थानों पर रूट डायवर्ट रहेगा। खुराफातियों पर कड़ी नजर रखने की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। पुलिस लाइन में जुमा अलविदा पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर कमिश्नर प्रमांशु कुमार और आईजी (जोन) विजय सिंह मीणा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि त्योहारों पर कोई भी व्यक्ति कानून से खिलवाड़ करे तो उसे जेल भेजें। परंपरागत स्थलों पर अलविदा जुमा व ईद की नमाज हो, कोई गैर परंपरागत काम न हो। इस दौरान डीएम गौरव दयाल, एसएसपी आरके भारद्वाज तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आज रहेगा अवकाश
पहली जुलाई को अलविदा के मद्देनजर स्थानीय दीवानी न्यायालयों, स्कूल - कालेज तथा राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश रहेगा। अवकाश स्थानीय स्तर पर घोषित किया गया है।
बदला गया वाहनों का रूट
- मिनी बाईपास तिराहा से कोई भी रोडवेज और अन्य प्राइवेट सवारी वाहन चौपुला की ओर नहीं आ सकेंगे ।
- चौपला चौराहा से सिटी सब्जी मंडी, दूल्हे मियां की मजार, मिनी बाईपास की तरफ कोई भी सवारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- दिल्ली-रामपुर की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें परसाखेड़ा होकर पीलीभीत बाईपास, सेटेलाइट चौकी चौराहा होकर पुराना बस अड्डा जा सकेंगी। उसी रास्ते से वापस दिल्ली जाएंगी।
- बदायूं रोड से आने वाले भारी वाहन रामगंगा तिराहा लाल फाटक कैंट चौकी चौराहा से मालियों की पुलिया से सेटेलाइट जा सकेंगें कोई भी भारी वाहन राम गंगा तिराहा से चौपुला ओवर ब्रिज रोड की तरफ नहीं आएगा।
- लखनऊ से दिल्ली, मेरठ की तरफ जाने वाले भारी वाहन बाईपास होते अपने जाएंगे
- दिल्ली, मेरठ से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा बड़ा वाईपास से फ रीदपुर होते हुए जाएंगे
- पीलीभीत व नैनीताल से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास फरीदपुर होते हुए लखनऊ जायेंगे
- पीलीभीत बीसलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जो बदायूं की तरफ जाएंगे वह सेटेलाइट से चौकी चौराहा लाल फ ाटक रामगंगा होते हुए जाएंगे तथा वापसी का भी यही मार्ग रहेगा।
- पीलीभीत व नैनीताल से आने वाले भारी वाहन दिल्ली के लिए बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे
- बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन चौकी चौराहा लाल फ ाटक रामगंगा होते हुए जाएंगे।
अलविदा: कब कहां होगी नमाज
शाही जामा मस्जिद, किला में दोपहर 1.30 बजे
देवबंद जामा मस्जिद, सराय खाम में दोपहर 1.45 बजे
आसफी शिया जामा मस्जिद, साहूकारा में दोपहर 12.30 बजे
रजा मस्जिद, दरगाह आला हजरत में शाम 4.00 बजे
खानकाह नियाजिया, ख्वाजाकुतुब में अपरान्ह 3.30 बजे
दरगाह शाह शराफत मियां, शाहबाद में दोपहर 1.00 बजे
दरगाह वली मियां, बाजार संदल खां में दोपहर 1.45 बजे
दरगाह शाहदाना वली मियां, शाहादाना में दोपहर 2.00 बजे
मस्जिद काशीफुल उलूम, बांस मंडी मेें दोपहर 1.15 बजे
नौमहला मस्जिद, सिविल लाइंस में दोपहर 2.00 बजे
बीबी जी मस्जिद, बिहारीपुर में दोपहर 2.00 बजे
चौकी चौराहा मस्जिद, सिविल लाइंस में दोपहर 1.30 बजे
नूरी मस्जिद, रेलवे जंक्शन 1.00 बजे
कचहरी मस्जिद, जनपद न्यायालय में दोपहर 1.30
हरी मस्जिद, आजम नगर में दोपहर 1.00 बजे
जामुन वाली मस्जिद आजम नगर में दोपहर 1.30 बजे
मोती मस्जिद, कोतवाली में 1.00 बजे
बीबी जी मस्जिद, बिहारीपुर में दोपहर 2.00 बजे
मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, मलूकपुर में दोपहर 2.00 बूजे
लाल मस्जिद, मलूकपुर में दोपहर 1.00 बजे
तंबाकू वाली मस्जिद, मलूकपुर में दोपहर 12.45 बजे
दादा मियां मस्जिद, खन्नू मोहल्ला में दोपहर 3.00 बजे
जहानी मस्जिद, कुतुबखाना में दोपहर 1.00 बजे
आला हजरत मस्जिद, करोलान में दोपहर दोपहर 2.00 बजे
कुतुबखाना चौरान मस्जिद में दोपहर 1.30 बजे
हरी मस्जिद, कुतबखाना दोपहर 12.30 बजे
मिर्जा मस्जिद, घेर जाफर खां में दोपहर 2.00 बजे
नूरानी मस्जिद, कांकर टोला में दोपहर 3.30 बजे
छह मीनार मस्जिद, कांकर टोला में दोपहर 1.30 बजे
हबीबिया मस्जिद, सैलानी में दोपहर 2.00 बजे
साबरी मस्जिद, हजियापुर में दोपहर 1.30 बजे
कलंदर शाह मस्जिद शहामतगंज में दोपहर 2.00 बजे
हबीब शाह मस्जिद शहामतगंज में दोपहर 1.00 बजे