मौसम के असामान्य बदलाव, प्रदूषण और मिलावटी मिठाइयों का असर जिला अस्पताल में दिखाई देने लगा है। त्योहारों के बीच यहां सामान्य बुखार, टाइफाइड, डायरिया, स्किन एलर्जी और मुंह या गले में इन्फेक्शन वाले मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से यहां इमरजेंसी में रोजाना 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं जिनमें से 35-40 इस हालत में होते हैं जिन्हें भर्ती करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दिन में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात में 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने से बच्चे और बुजुर्गों समेत सामान्य लोगों में भी सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां बढ़ी हैं। धनतेरस से दिवाली के एक दिन बाद तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी बुखार, डायरिया, टाइफाइड, सिर दर्द, पेट और गले में इन्फेक्शन वाले मरीजों से फुल चल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश मरीज मिलावटी मिठाई खाने या हवा में फैले प्रदूषण की वजह से बीमार हुए हैं। कई बार मरीज ज्यादा होने पर इमरजेंसी से कुछ मरीजों को मेडिकल वार्ड में भी शिफ्ट करना पड़ा है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी की स्थिति
तारीख बुखार, डायरिया, स्किन एलर्जी डेंगू अन्य कुल
19 अक्तूबर 24 10 4 3 32 73
20 अक्तूबर 23 6 3 -- 30 62
दिवाली पर प्रदूषित माहौल में बिकने वाली मिलावटी मिठाई खाने से बुखार, टाइफाइड और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिन मिठाइयों में कलर का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें खाने से मुंह और गले में इन्फेक्शन के अलावा स्किन एलर्जी भी हो रही है। मिठाइयों में धूल मिट्टी पड़ने से इन्फेक्शन फैल रहा है। सस्ते के चक्कर में मिलावटी चीजें खाने से लोग बीमार हो रहे हैं। - डॉ. केएस गुप्ता, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल