फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता: रामपुर को हराकर बरेली ने जीती ट्रॉफी, मैन ऑफ-द-सीरीज बने अवनीश चपराना

Tue, 17 Dec 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अंतरजनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली टीम के अवनीश चपराना ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ-द-सीरीज व बेस्ट बॉलर खिताब से नवाजा गया। 
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ बरेली पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अंतरजनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन स्थित परेड मैदान पर सोमवार को किया गया। इसमें बरेली बनाम रामपुर के बीच फाइनल खेला गया। इसमें बरेली की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन


रामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 19.5 ओवरों में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें टीम के कमल चंदेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। बरेली की ओर से अवनीश ने चार ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बरेली की टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 15.2 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बरेली की टीम के अवनीश चपराना ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। 

विज्ञापन

अवनीश चपराना को मिले तीन खिताब 
रामपुर के पवन यादव ने गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन करने वाले बरेली टीम के अवनीश चपराना को पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 224 रन बनाने व गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ-द-सीरीज व बेस्ट बॉलर का खिताब देकर सम्मानित किया गया। 

रामपुर टीम के चंदेल को बेस्ट फील्डर का खिताब दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान,  नरेश चंद, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिसिटी स्ट्राइकर ने जीता आईएमएपीएल का खिताब
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग का आयोजन गंगाशाील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने हिस्सा लिया।  इसमें मेडिसिटी स्ट्राइकर टीम ने फाइनल में राजदीप वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसमें टीम के कप्तान डॉ. निशांत, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. रजनीश वार्ष्णेय, डॉ. दिनेश राय, डॉ. त्रिभुवन, मास्टर अच्युत, डॉ. विष्णु, श्रुति ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें डॉ. मनीष अग्रवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें