यह है मामला
मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास सिंह सोमवार शाम घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था। तब से अभी तक नहीं लौटा। विकास की मां मीरा सिंह ने मीरगंज पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक महिला ने कॉल आई थी। उसने खुद को जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी की पत्नी मंजू बताया था। कहा कि मेरे पति ने तुम्हारे बेटे विकास की हत्या कर दी है।
मीरगंज थाना में रिपोर्ट नहीं लिखी तो मीरा सिंह बुधवार को एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल से मिलीं और निरंजन यदुवंशी व मंजू यदुवंशी पर बेटे की हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। एसएसपी से विमर्श के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को मीरगंज थाने में निरंजन यदुवंशी और मंजू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट लिख ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी भूमिगत हो गए हैं।