फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जैनब का दावा खारिज, सलोनी ही बीएएलएलबी की टॉपर

Wed, 29 Jul 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 24वें दीक्षांत समारोह की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तैयारियां तेज होती जा रही हैं। 82 पदकधारियों की सूची में अब संशय खत्म हो चुका है। जो सूची पहले रुविवि की ओर से जारी हुई, अब उस पर आई आपत्तियां निस्तारित हो गईं। मीडिया सेल के अनुसार इसमें सबसे मुख्य आपत्ति बिजनौर के विवेक कॉलेज ऑफ लॉ की छात्रा बीएएलएलबी पाठ्यक्रम की टॉपर सलोनी सिंह पर, उसकी सहपाठिका जैनब फातिमा ने की।
विज्ञापन

जैनब ने दावा किया उसके पूर्णांक सलोनी सिंह जितने हैं, ऐसे में वह दावेदार है। परीक्षा विभाग ने जब इस पर अवलोकन किया तो पाया गया कि सलोनी सिंह और जैनब के पूर्णांक 5000 में 3579 बराबर हैं, लेकिन ऐसे में अंतिम सेमेस्टर में प्राप्त अंक पर विचार किया गया, जिसके बाद टॉपर सलोनी सिंह ही रहीं। जैनब का दावा खारिज हो गया। वहीं, दो अन्य आपत्तियों में एक आपत्ति अंतिम तिथि 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे के बाद आई, ऐसे में इस आपत्ति में एक छात्र ने दावा किया कि एमएससी सैन्य अध्ययन का टॉपर वह है, जिसमें छात्र को बताया गया कि उसके पाठ्यक्रम में पांच से अधिक विद्यार्थी नहीं है, ऐसे पाठ्यक्रम में टॉपर नहीं घोषित किए जाते जिसमें दस से कम संख्या हो। वहीं, एक अन्य आपत्ति रुविवि कैंपस के एमए एंशियंट हिस्ट्री एंड कल्चर के विद्यार्थी दीपांशु ने की, जबकि मौजूदा टॉपर अभय प्रताप हैं। मीडिया सेल के अनुसार छात्र दीपांशु की दो परीक्षाएं किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की वजह से छूट गई थीं, इसलिए वह टॉपर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें