फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूट्यूबर वसीम ने रामचरित मानस की चौपाई लगाकर बनाई रील, हिंदू संगठनों में आक्रोश; युवक को मांगनी पड़ी माफी

Sun, 02 Mar 2025 02:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी ब्रज प्रांत के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर बरेली पुलिस के अधिकारियों को टैग कर शिकायत की है। इधर, बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी यूट्यूबर वसीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर सफाई दी है।
विज्ञापन
यूट्यूबर वसीम ने रामचरित मानस की चौपाई लगाकर बनाई रील - फोटो : FB/Waseem Siddiqui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी पर मजाकिया रील बनाकर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने आक्रोश जताया है। एक पदाधिकारी ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर एक्स के जरिये की है। बरेली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, इधर, वसीम ने इस पर माफी मांग ली है। 

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी ब्रज प्रांत के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर बरेली पुलिस के अधिकारियों को टैग कर शिकायत की है। बताया है कि शहर निवासी यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी ने एक रील बनाई है, इसमें वसीम और उनके साथी कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर वसीम अपने साथियों को लेकर मजाकिया तंज कसते हैं और इसके साथ ही रामचरित मानस की चौपाई बजनी शुरू हो जाती है। उन्होंने इसे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ बताकर वसीम पर कार्रवाई की मांग की है। 

इधर, बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी यूट्यूबर वसीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर सफाई दी है कि वह मजाकिया वीडियो बनाते हैं जिनका किसी धर्म विशेष से कोई सरोकार नहीं होता। यह चौपाई लगाने के पीछे भी उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। फिर भी अगर किसी की भावनाएं इससे आहत हुई हों तो वह माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें