फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर में दो गुटों के युवक भिड़े, यूट्यूबर को पीटकर किया मरणासन्न, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर में रविवार रात लड़कों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक गुट के लड़कों ने यूट्यूबर को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवकों ने यूट्यूबर को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में मुख्य रोड स्थित एक टॉकीज के पास रविवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हुई। यूट्यूबर सत्यम गौड़ और विक्की के पक्ष के आठ-10 लड़कों ने लकड़ी की टाल से फंटियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इसमें सत्यम गौड़ अचेत हो गया। दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हो गए। वे अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन




बक्सरिया के यूट्यूबर सत्यम गौड़ और फर्रुखपुर के विक्की और उनके पक्ष के लोग किसी बात पर भिड़ गए। हमलावरों ने टाल से फंटियां उठाकर एक-दूसरे को पीटा। इस दौरान सत्यम गौड़ छोड़ने का गुहार करता रहा लेकिन हमलावर नहीं माने। वह मरणासन्न हो गया तो दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: वैन से मारी टक्कर, फिर चाकू से किए 17 वार, बरेली में परचून व्यापारी की हत्या का आरोपी अरमान गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों की हालत नाजुक है। सत्यम के हाथों की हड्डियां टूट गई हैं। वह आईसीयू में भर्ती हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

रोडवेज बस चालक पर चाकू से हमला, धमकाने का आरोप
शाही क्षेत्र में ड्यूटी करने जा रहे रोडवेज बस चालक पर सोमवार सुबह चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि पहले हुई कहासुनी की रंजिश मानते हुए चार लोगों ने हमला किया। इनमें से एक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी। मेडिकल में धारदार हथियार से हमले की पुष्टि होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना शेरगढ़ के गांव सुकटिया के कृष्णचंद्र शर्मा ने बताया कि वह रोडवेज बस चालक हैं। शनिवार सुबह 7:00 बजे बस को निकालने के लिए रास्ता देने के लिए कहने पर गांव कुंड़का के विवेक यादव से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसकी रंजिश मानते हुए सोमवार सुबह हमला किया गया। बताया कि वह सोमवार को ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बिहारीपुर पुल के पास विवेक यादव अपने साथी संजय और दो अन्य लोगों के साथ वहां आया। 

आरोपियों ने बाइक रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। संजय ने चाकू से हमला कर दिया। इससे कृष्णचंद्र के दाएं कंधे में चोट आई। विवेक यादव ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल चालक ने डायल 112 पर सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मेडिकल में हमले की पुष्टि हुई। मीरगंज के प्रभारी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें