शिवभक्तों की मदद करेंगे स्वयं सेवक
नागरिक सुरक्षा विभाग की तरफ से सावन में श्रद्धालुओं की मदद के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके लिए कुल 642 स्वयंसेवक (वालंटियर्स) बनाए गए हैं। ये पांच तहसीलों में छोटे-बड़े शिवालयों व कांवड़ मार्गों की निगरानी करेंगे। भीड़ में इनको विशेष पहचान देने के लिए विभाग की तरफ से पीली जैकेट व आई कार्ड दिए गए हैं।
इनको तीन अलग-अलग शिफ्ट में स्वेच्छा से काम करना है। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के 555 स्वयं सेवकों की सात प्रमुख नाथ मंदिरों में ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 87 में से 20 स्वयंसेवकों को गौरीशंकर धाम गुलड़िया व 67 स्वयं सेवकों को ग्रामीण व तहसील क्षेत्रों के अन्य मंदिरों में लगाया गया है।