नवाबगंज। रंजिश में दूसरे समुदाय के युवकों ने अनुसूचित जाति वर्ग के एक किशोर के साथ गाली-गलौज करने लगे। किशोर ने जब विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर किशोर के पिता ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दी गई है।
बरखन गांव में अनुसूचित जाति के बाबूराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। बाबूराम का कहना है कि बुधवार की शाम उनका बेटा शिशुपाल अपने मकान के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच गांव के दूसरे समुदाय के करीब आठ लड़के आए। उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उनके बेटे ने विरोध किया तो दूसरे समुदाय के किशोरों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। मौका मिलते ही ग्रामीणों ने 112 पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने दो आरोपियों और उनके बेटे को लेकर कोतवाली ले गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस तीन युवकों को लेकर आई थी। तहरीर मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद