फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देश सेवा के लिए छह अगस्त से जेआरसी में दौड़ लगाएंगे युवा

Wed, 22 Jul 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जाट रेजिमेंटल सेंटर (जेआरसी) बरेली में यूनिट हेडक्वार्टर्स (यूएचक्यू) कोटा के तहत छह से 13 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, स्पोर्ट्स और क्लर्क पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु ने बताया कि भर्ती रैली में जाट रेजिमेंट समेत अन्य रेजिमेंट के भी युद्ध विधवाओं के बेटे, जाट रेजिमेंट के पूर्व एवं सेवारत सैनिकों के आश्रित, सगे भाइयों, युद्ध में शहीद, घायल सैनिकों के आश्रितों, दक्ष खिलाड़ी, कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे निर्धारित पात्रता के अनुसार भाग ले सकेंगे।
अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे से सात बजे तक जेआरसी गेट पहुंचना होगा। सुबह सात बजे के बाद भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे। किसी जानकारी के लिए जेआरसी बरेली भर्ती कार्यालय संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


किस दिन, किस जिले और श्रेणी में भर्ती परीक्षा
छह अगस्त - अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पद के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा को छोड़कर किसी भी प्रदेश के खिलाड़ी जो खेल परीक्षण में चयनित हुए थे।)
सात अगस्त - अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद पर हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुडगांव (गुरूग्राम), हिसार, रेवाडी, नूंह (मेवात), चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर।
आठ अगस्त - अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद पर उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद (प्रयागराज), आंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा (जेपी नगर), औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर (पडरौना), ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, एटा, इटावा, फैजाबाद, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर।
10 अगस्त - अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद पर उत्तर प्रदेश के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर और संभल।
11 अगस्त - अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद पर राजस्थान के अजमेर, बांसवाडा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चितौड़गढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर, श्रीगंगानगर।
विज्ञापन

12 अगस्त - अग्निवीर ट्रेड्समेन पद पर सभी राज्यों के अभ्यर्थी।
13 अगस्त – अग्निवीर लिपिक पद पर सिर्फ जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें