फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में पर्दे के पीछे छिपा चोर, मकान मालिक ने पुलिस से बुलाकर पकड़वाया

Wed, 22 Jul 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में एक घर में चोरी करने घुसे चोर को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से नकदी और आईफोन बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जत नगर इलाके में एक चोर घर में घुसकर माल समेट रहा था। इसी दौरान गृहस्वामी पहुंच गए। चोर उनको देखकर पर्दे के पीछे छिप गया। इसकी भनक लगने पर गृहस्वामी ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सनसिटी विस्तार कॉलोनी निवासी सोमेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 जुलाई को वह घर से दफ्तर गए थे। शाम को वापस आकर देखा तो रसोईघर की जाली निकली हुई थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से खुले हुए थे। चोर घर के अंदर था जो सोमेश को देखकर पर्दे के पीछे छिप गया। सोमेश ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

आरोपी से आईफोन बरामद 
पीआरवी पहुंच गई तो पुलिस ने सोमेश के साथ मिलकर चोर को पर्दे के पीछे से पकड़ लिया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम अनस और खुद को कर्मचारी नगर का निवासी बताया। तलाशी में अनस के पास एक हजार रुपये और सोमेश का आईफोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


अनस ने बताया कि उसने कॉलोनी निवासी सुरेश कटारिया के मकान में घुसकर गुल्लक से तीन हजार रुपये चुराए हैं। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें