फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी को ले गया युवक, 2.70 लाख व पांच तोला जेवर भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक किशोरी को आरोपी युवक अमन अपने साथ ले गया। किशोरी घर से 2,70,000 की नकदी व पांच तोला सोने के जेवर अपने साथ ले गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, दो सगे भाइयों बंटी, वसीम और उसके पिता शकील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 अक्तूबर की रात कस्बे का ही रहने वाला आरोपी अमन उनकी 17 वर्षीय बेटी को ले गया। किशोरी घर में रखी नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई।
आरोप है कि जब किशोरी की मां आरोपी युवक के घर गुहार लेकर गई तो आरोपी के भाई और पिता ने गाली गलौज करते हुए धमका कर भगा दिया। किशोरी की मां ने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें