फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नदी में मछली पकड़ने गया युवक तेज धार में बहा, आठ घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Tue, 29 Sep 2026 09:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक नकटिया नदी में बह गया। वह मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान यह घटना हो गई। देर शाम तक उसका सुराग नहीं चल सका। 
विज्ञापन
महेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर स्थित श्मशान घाट के पास मंगलवार सुबह 18 वर्षीय युवक नकटिया नदी में बह गया। वह अपने तीन दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। घटना के आठ घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तुला शेरपुर निवासी महेश (18) मंगलवार सुबह अपने दोस्तों अभिषेक, शिवा और नकुल के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था। सुबह करीब 11 बजे महेश अचानक नदी के गहरे पानी में बहने गया। उसे डूबता देख उसके दोस्त अभिषेक ने तुरंत बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, अभिषेक महेश को बचाने में सफल नहीं हो सका और महेश पानी में ओझल हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही इज्जतनगर और बिथरी चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। करीब आठ घंटे बीत जाने के बाद भी महेश का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस की निगरानी में पीएसी के गोताखोर तलाश अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें