फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिसंबर को वाहन की टक्कर से हो गया था गंभीर घायल
विज्ञापन

मीरगंज। नेशनल हाईवे पर सात दिसंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली का 32 वर्षीय सौरभ रामपुर के एक कंपनी में मैनेजर था। सात दिसंबर को वह बाइक से रामपुर में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। तभी मिलक के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिलक रामपुर पुलिस ने घायल के सीएचसी मिलक इलाज के लिए भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सौरभ कुमार की मौत की खबर जैसे ही गांव सिंधौली पहुंची तो उसके घर में मातम पसर गया। वह दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। वह अपने घर में अकेला कमाने वाला था। सौरभ की शादी हो चुकी थी, जिसको एक साल का बेटा भी था। संवाद
विज्ञापन

-
सड़क हादसे में ग्रामीण ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

फरीदपुर। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के डगरौली गांव निवासी मोहर सिंह (51) फरीदपुर में नवदिया अशोक गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए, जिनकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहर सिंह अपने गांव जा रहे थे। तभी फरीदपुर के नवदिया अशोक गांव के पास लखनऊ नेशनल हाईवे पर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक को जिला अस्पताल भेज कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद

वाहन चालक पर टक्कर मारने की रिपोर्ट

आंवला। पालमपुर गौटिया निवासी कमल ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार देर शाम उनके भाई देवेंद्र पैदल पड़ोसी गांव उरला में जा रहे थे। सड़क के किनारे चल रहे थे। तभी एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर केबी सिंह के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

-
ऑटो खाई में पलटने से चालक घायल

बिशारतगंज। रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ढकौरा निवासी राजेंद्र राजपूत बृहस्पतिवार को देवचरा से एक मरीज को छोड़कर वापस गांव लौट रहे थे। गांव कुन्डरिया इखलासपुर के समीप ऑटो के आगे अचानक कुत्ता आ गया। तभी हादसे में वह घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें