नवाबगंज फोटो 3 मृतक बंटी मौरिया का फ़ाइल फोटो
नवाबगंज। हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह मेले में कपड़े का कारोबार करने वाले नवाबगंज के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन शव को लेने रवाना हो गए। मंगलवार की शाम गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला विजौरिया निवासी 21 वर्षीय बंटी मौर्य हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में कस्बा नदौन में लगने वाले मेले में कपड़े का कारोबार करते थे। बंटी के पिता हरपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह कस्बे से हिमाचल प्रदेश को गया था। वह काफी समय से वहां कपड़े का कारोबार करता था। सोमवार की सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि बंटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।