फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: केंद्रों पर पहुंच गए विद्यार्थी, तब आया आदेश, आज नहीं होगी परीक्षा; नई तारीख जारी

Tue, 03 Feb 2026 10:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अजब फरमान से मंगलवार को सैकड़ों विद्यार्थी परेशान हुए। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंच गए, तब आदेश आया कि आज परीक्षा नहीं होगी। इसके बाद परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीएससी या बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में गणित, सांख्यिकी और रक्षा अध्ययन के माइनर विषय की परीक्षा अब 16 फरवरी को आयोजित होगी। बता देंकि पहले ये परीक्षा तीन फरवरी को पहली पाली में सुबह नौ बजे से निर्धारित थी, जिसके चलते मंगलवार को परीक्षा कराने की तैयारी चल रही थी। छात्र-छात्राएं भी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंच गए।  

विज्ञापन


केंद्रों से विद्यार्थियों को लौटाया गया 
इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से एक पत्र जारी हुआ। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर सूचना पहुंचाई गई। परीक्षा स्थगित होने की खबर से अफरातफरी का माहौल बन गया। बरेली कॉलेज समेत अन्य केंद्रों से विद्यार्थियों को लौटा दिया गया।  रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पहले परीक्षा की नई तारीख पांच फरवरी घोषित की, जिसे कुछ देर बाद बदल दिया। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह के अनुसार रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर की गणित, सांख्यिकी व रक्षा अध्ययन के माइनर विषय की मुख्य एवं बैक परीक्षा अब 16 फरवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें